चालीसा

विष्णु स्तुति: ज्ञान और कृपा के लिए एक प्रार्थना

Tilak Kathayein30 Jul 2021114 views📖 1 min read
Vishnu Chalisa – विष्णु चालीसा
॥ दोहा॥ विष्णु सुनिए विनय सेवक की चितलाय । कीरत कुछ वर्णन करूं दीजै ज्ञान बताय । ॥ चौपाई ॥ नमो विष्णु भगवान खरारी । कष्ट नशावन अखिल बिहारी ॥ प्रबल…

॥ दोहा॥

विष्णु सुनिए विनय सेवक की चितलाय । कीरत कुछ वर्णन करूं दीजै ज्ञान बताय ।

॥ चौपाई ॥

नमो विष्णु भगवान खरारी । कष्ट नशावन अखिल बिहारी ॥

प्रबल जगत में शक्ति तुम्हारी । त्रिभुवन फैल रही उजियारी ॥

सुन्दर रूप मनोहर सूरत । सरल स्वभाव मोहनी मूरत ॥

तन पर पीतांबर अति सोहत । बैजन्ती माला मन मोहत ॥

शंख चक्र कर गदा बिराजे । देखत दैत्य असुर दल भाजे ॥

सत्य धर्म मद लोभ न गाजे । काम क्रोध मद लोभ न छाजे ॥

संतभक्त सज्जन मनरंजन । दनुज असुर दुष्टन दल गंजन ॥

सुख उपजाय कष्ट सब भंजन । दोष मिटाय करत जन सज्जन ॥

पाप काट भव सिंधु उतारण । कष्ट नाशकर भक्त उबारण ॥

करत अनेक रूप प्रभु धारण । केवल आप भक्ति के कारण ॥

धरणि धेनु बन तुमहिं पुकारा । तब तुम रूप राम का धारा ॥

भार उतार असुर दल मारा । रावण आदिक को संहारा ॥

आप वराह रूप बनाया । हरण्याक्ष को मार गिराया ॥

धर मत्स्य तन सिंधु बनाया । चौदह रतनन को निकलाया ॥

अमिलख असुरन द्वंद मचाया । रूप मोहनी आप दिखाया ॥

देवन को अमृत पान कराया । असुरन को छवि से बहलाया ॥

कूर्म रूप धर सिंधु मझाया । मंद्राचल गिरि तुरत उठाया ॥

शंकर का तुम फन्द छुड़ाया । भस्मासुर को रूप दिखाया ॥

वेदन को जब असुर डुबाया । कर प्रबंध उन्हें ढूंढवाया ॥

मोहित बनकर खलहि नचाया । उसही कर से भस्म कराया ॥

असुर जलंधर अति बलदाई । शंकर से उन कीन्ह लडाई ॥

हार पार शिव सकल बनाई । कीन सती से छल खल जाई ॥

सुमिरन कीन तुम्हें शिवरानी । बतलाई सब विपत कहानी ॥

तब तुम बने मुनीश्वर ज्ञानी । वृन्दा की सब सुरति भुलानी ॥

देखत तीन दनुज शैतानी । वृन्दा आय तुम्हें लपटानी ॥

हो स्पर्श धर्म क्षति मानी । हना असुर उर शिव शैतानी ॥

तुमने ध्रुव प्रहलाद उबारे । हिरणाकुश आदिक खल मारे ॥

गणिका और अजामिल तारे । बहुत भक्त भव सिन्धु उतारे ॥

हरहु सकल संताप हमारे । कृपा करहु हरि सिरजन हारे ॥

देखहुं मैं निज दरश तुम्हारे । दीन बन्धु भक्तन हितकारे ॥

चहत आपका सेवक दर्शन । करहु दया अपनी मधुसूदन ॥

जानूं नहीं योग्य जप पूजन । होय यज्ञ स्तुति अनुमोदन ॥

शीलदया सन्तोष सुलक्षण । विदित नहीं व्रतबोध विलक्षण ॥

करहुं आपका किस विधि पूजन । कुमति विलोक होत दुख भीषण ॥

करहुं प्रणाम कौन विधिसुमिरण । कौन भांति मैं करहु समर्पण ॥

सुर मुनि करत सदा सेवकाई । हर्षित रहत परम गति पाई ॥

दीन दुखिन पर सदा सहाई । निज जन जान लेव अपनाई ॥

पाप दोष संताप नशाओ । भव-बंधन से मुक्त कराओ ॥

सुख संपत्ति दे सुख उपजाओ । निज चरनन का दास बनाओ ॥

निगम सदा ये विनय सुनावै । पढ़ै सुनै सो जन सुख पावै ॥

शेयर करें:

संबंधित लेख

श्री कार्तिकेय चालीसा
चालीसा

श्री कार्तिकेय चालीसा | श्री कार्तिकेय चालीसा

श्री कार्तिकेय चालीसा का सम्पूर्ण पाठ, अर्थ सहित, पढ़ने के लाभ और महत्व को विस्तार से जानें। यह चालीसा भगवान कार्तिकेय की शक्ति, बुद्धि और विजय की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करती है।

01 Jun 2026162
Lord Brahma चालीसा | श्री ब्रह्मा चालीसा
चालीसा

Lord Brahma चालीसा | श्री ब्रह्मा चालीसा

श्री ब्रह्मा चालीसा के संपूर्ण पाठ, भावार्थ और पाठ के चमत्कारी लाभ जानें, जिससे सृष्टिकर्ता ब्रह्मदेव की कृपा प्राप्त हो। यह चालीसा ज्ञान, बुद्धि और रचनात्मकता में वृद्धि के साथ-साथ जीवन में सफलता के द्वार खोलती है।

30 May 2026122
देवशयनी एकादशी – Devshayani Ekadashi
एकादशी व्रत कथा

Devshayani Ekadashi in Hindi | देवशयनी एकादशी व्रत कथा - 2026

देवशयनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित अत्यंत पवित्र एकादशी है, जिसके साथ चातुर्मास का शुभारंभ माना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं। इस लेख में जानें देवशयनी एकादशी की व्रत कथा, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, धार्मिक महत्व, चातुर्मास का महत्व और इस व्रत से मिलने वाले आध्यात्मिक लाभ।

20 May 2026285